जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता 28 नवंबर को
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जिला कबड्डी एसोसिएशन की सचिव जगमति ने कहा है कि जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में लड़के व लड़कियां दोनों भाग ले सकते हैं।
यह प्रतियोगिता 28 नवंबर को मकड़ौली कलां में होनी है। इसमें लड़की का वजन 65 व लड़के का वजन 70 किलो होना चाहिए। इनकी जन्मतिथि 15 दिसंबर 1997 के बाद की होनी चाहिए। इस प्रतियोगिता में भाग लेेने वाले खिलाड़ी अपना जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड असल कापी लेकर आएं, इसके साथ ही खिलाड़ी को रोहतक का निवासी होना अनिवार्य है। यहां विजयी होने वाली टीम को 2 दिसंबर से तीन दिसंबर को पानीपत के राजखेड़ी में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। सभी खिलाड़ियों से अनुरोध है कि वह सुबह नौ बजे तक पहुंचें।