पांच घंटा रहेगी बिजली बाधित
रोहतक।
यूएचबीवीएन के सब डिवीजन वन के अनुसार 20 नवंबर को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक पांच घंटा बिजली बाधित रहेगी। 11 केवी सेक्टर तीन फीडर पर इस दौरान मेंटेनेंस का कार्य होगा। इसके चलते सेक्टर तीन व सेक्टर तीन पार्ट की सप्लाई बंद रहेगी।