फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 और 23 जुलाई को होगी स्पेशल पुलिस अधिकारियों की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के महिला एवं पुरूष के साथ हरियाणा आर्म्स पुलिस से हटाए गए जवानों को प्रदेश सरकार विशेष पुलिस अधिकारी के तौर पर भर्ती करेगी। इसके तहत रेवाड़ी पुलिस की ओर से 50 जवानों को एक वर्ष के लिए अनुबंध पर नियुक्ति दी जाएगी जिसके लिए 22 एवं 23 जुलाई को दिल्ली रोड पर स्थित पुलिस लाइन में भर्ती की जाएगी। एसपी संगीता कालिया ने बताया कि जिला पुलिस में सहायक बल के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल व हरियाणा आर्म्ड पुलिस से साल 2004 में हटाए गए कर्मियों को अनुबंध आधार पर एक वर्ष के लिए विशेष पुलिस अधिकारी के रूप लगाया जाएगा। एसपीओ पद पर नियुक्ति होने वाले जवानों को 14 हजार रुपये मासिक मानदेय व तीन हजार रुपये वर्दी भत्ता दिया जाएगा, जो साल के केवल एक बार ही दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें