रोहतक। वैद्य केसरदास सेवा समिति की ओर से आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जांच शिविर वैद्य केसरदास लैब में आयोजित किया गया। समिति के संचालक राजेश सिंधवानी ने बताया कि रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर में 211 मरीजों की जांच सिविल अस्पताल के डॉ. लावण्या व उनकी टीम ने किया। साथ ही आंखों के डॉ. प्रमोद ने निजी बस में नेत्र जांच की गई और दवा उपलब्ध कराई। लैब टेक्नीशियन नेहा दुआ ने बताया कि अधिकतर मरीज पथरी, खांसी, शुगर, जुकाम, बुखार, बवासीर आदि के मरीज आए। शिविर में सिविल अस्पताल के डॉ. भंवर सिंह का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर विनोद जुनेजा, संजीव सचदेवा, सुभाष सैनी, जय सिंधवानी, आकाश सिंधवानी, जुगल किशोर, सतीश सुनेजा, गुरबचन सिंह, जतिन नारंग, अनिल जुनेजा व अशोक कत्याल मौजूद रहे।