सर्दी में रफ्तार गड़बड़ाने से कई ट्रेनें हुईं लेट
रोहतक। सर्दी के बढ़ते ही ट्रेनों की चाल थमती जा रही है, जिसकी वजह से ट्रेनें देरी से स्टेशन पर पहुंच रही हैं। इसका सबसे ज्यादा असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ रहा है। मंगलवार को भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस एक घंटे देरी से रोहतक स्टेशन पर आई। गोरखधाम एक्सप्रेस सवा दो घंटे देरी से चली। रोहतक पैसेंजर एक घंटा 10 मिनट, अवध-आसाम एक्सप्रेस व टीआर पैसेंजर आधा घंटा देरी से आई। जनता एक्सप्रेस भी 30 मिनट देरी से चली।