आज की लीड
फोटो सहित.........
फ्लैग : सीएम एक दिन में तीन जगह गए, हर जगह पब्लिक ने मांगा पानी, मुख्यमंत्री बोले
हेडिंग : रोहतक में पब्लिक हेल्थ की सबसे कमजोर सर्विस, मंत्री देखें कहां गड़बड़ी
: विभाग में हड़कंप, एसई ने ली अधिकारियों की आपात मीटिंग
: कई अधिकारियों पर गिर सकती है गाज, चंडीगढ़ से फरमान का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जिले का पेयजल संकट सीएम के कानों तक पहुंच गया। शनिवार को सीएम मनोहर लाल तीन जगह गए। मदीना में जनसभा व बहुअकबपुर में चाय पर सीएम से ग्रामीणों पानी मांगा मांगा, जबकि सर्किट हाउस में घिलौड़ कलां के ग्रामीण पहुंचे गए और पेयजल समस्या के समाधान की मांग की। सीएम को टिप्पणी करनी पड़ी कि प्रदेश के अंदर रोहतक जिले में पब्लिक हेल्थ की सबसे कमजोर सर्विस है। सहकारिता मंत्री देखेंगे सिस्टम में कहां गड़बड़ी है। मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी से विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ गई है। एसई आईसी जैन ने शनिवार को अवकाश के बावजूद सीएम के जाने के बाद कार्यालय में अधिकारियों की मीटिंग ली। अधिकारियों को डर है कि शुक्रवार को कार्यालय में लोगों के हंगामे और शनिवार को सीएम की टिप्पणी के बाद किसी न किसी अधिकारी पर गाज गिरना तय है। सोमवार को चंडीगढ़ से कोई न कोई फरमान आ सकता है।