रोहतक। कांग्रेस के लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा व राज्यसभा में सांसद शादीलाल बतरा की सांसद निधि कोष से होने वाले विकास कार्य को देखते वाले वेदप्रकाश आर्य को अठगामा पंचायत का प्रधान चुना गया है। जबकि ओमसिंह बल्हारा को वरिष्ठ उप प्रधान की जिम्मेदारी दी गई है। अठगामा की कार्यकारिणी के गठन को लेकर शनिवार को सिंहपुरा गांव में पंचायत हुई, जिसमें प्रधान वेदप्रकाश कार्य ने ओम सिंह बल्हारा को वरिष्ठ उप प्रधान के अलावा दिलबाग नेहरा निवासी सुंदरपुर व महेंद्र सिंह डोभ को उप प्रधान, सुंदर सिंह भाली आनंदपुर को महासचिव, जगदीश सिंहपुरा खुर्द को सचिव, श्रीभगवान ताजा माजरा को संगठन सचिव, राजपाल कलकल गद्दी खेड़ी को प्रवक्ता, नरेश कुमार समरगोपालपुर को प्रबंधक व विजयपाल बहुअकबरपुर को कोषाध्यक्ष के तौर पर चयन किया। वेदप्रकाश आर्य ने बताया कि इससे पहले 9 फरवरी को 10 गांवों बहुअकबरपुर, बहु जमालपुर, डोभ, ताजा माजरा, गद्दी खेड़ी, भाली आनंदपुर, सिंहपुरा कलां व सिंहपुरा खुर्द, समरगोपालपुर खुर्द व सुंदरपुर गांव की मीटिंग हुई थी, जिसमें उन्हें सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया था। इससे पहले आनंद गद्दी खेड़ी अठगामा खाप के प्रधान रहे हैं।