13 एमएचएम 3 बाइक रैली की अगवानी करते जिला परिषद चेयरमैन बलराज कुंडू
महम। जींद में 15 फरवरी को होने वाली भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली का निमंत्रण देने के लिए कस्बे में बाईक रैली निकाली गई। रैली की अगुवानी जिला परिषद चेयरमैन बलराज कुंडू ने की। जिसमें सैकड़ों युवा शामिल हुए। रैली राजीव चौक, आजाद चौक, मैन बाजार, सैमाण चुंगी, फरमाणा चुंगी, दशहरा ग्राउंड, गोहाना मोड़ होते हुए कुंडू कार्यालय पर समाप्त हुई। बाइक रैली में का शुभारंभ करते हुए जिप चेयरमैन ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को एक लाख से अधिक बाइक के साथ रैली स्थल तक ले जाया जाएगा। हलके के कार्यकर्ताओं को न्योता देने के लिए कस्बे में बाइक रैली निकाली गई है। चौबीसी से जाने वाली बाइकों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। उन्होंने बाइक सवार युवाओं से अनुरोध किया कि रैली के दौरान सभी युवा हेलमेट पहनकर आएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो सके।