फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर ने एसयूएसयू मेरठ को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समेत
विज्ञापन

डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर ने एसयूएसयू मेरठ को दी शिकस्त
- एमडीयू में चल रही उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बैडमिंटन चैंपियनशिप
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एमडीयू के डॉ. मंगल सेन जिम्नेजियम हॉल में चल रही उत्तर क्षेत्र महिला-पुरुष अंतर विश्वविद्यालय बैडमिंटन चैंपियनशिप दूसरे दिन भी जारी रही।
चैंपियनशिप का शुभारंभ यूनिवर्सिटी के निदेशक जनसंपर्क सुनीत मुखर्जी ने किया। उन्होंने कहा कि खेल में जीत और हार से निराश न होकर उससे प्रेरणा लेनी चाहिए, तभी वह आगे बढ़ सकते हैं। खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल ने बताया कि महिला वर्ग में एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी ने नैनीताल यूनिवर्सिटी को 2-0 के अंतर से हराया। एमआरएस पीटीयू भटिंडा ने एमआरआई यूनिवर्सिटी फरीदाबाद को 3-1, डीएवी जालंधर ने एसयूएसयू मेरठ को 3-2, लखनऊ यूनिवर्सिटी ने यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर को 3-0, यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली ने जामिया यूनिवर्सिटी दिल्ली को 3-0 और जीएनडीयू अमृतसर ने आईएफटीएम मुरादाबाद को 3-0 के अंतर से मात दी। इसके अलावा एचपीयू शिमला ने भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा को 3-0, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने जीजेयू हिसार को 3-0 और सीएसजेएम कानपुर ने एलपीयू फखवाड़ा को 3-0 के अंतर से हराया। इसके अलावा पुरुष वर्ग में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने यूटीडी देहरादून को 2-0 और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने बीकेयू झांसी को 2-0 के अंतर से हराया। इस मौके पर कोच मुन्नी जून, नरेश हुड्डा, डॉ. रमेश सिंधु और अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें