फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीएस श्याम सिंह राणा ने मनाई ईद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीपीएस श्याम सिंह राणा ने मनाई ईद
विज्ञापन

क्षेत्र की मस्जिदों में पढ़ी गई नमाज
रादौर। विधानसभा क्षेत्र के गांव रादौर, रायपुर, दौलतपुर व दुधला में सोमवार को ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रादौर में बुबका चौक पर स्थित नुर मस्जिद में, नाहरपुर में, बापा में ईद का त्यौहार मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस अवसर पर ईद की नमाज अदा की। जिसके उपरांत सभी ने ईद पर एक दूसरे को बधाई दी। रादौर में ईद पर हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई समाज के लोगों ने मिलजुलकर ईद का त्यौहार मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी की ओर से गांव रायपुर की मस्जिद में ईद का त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर हजारों मुस्लिम समाज के लोगों को प्रदेश कांग्रेस सचिव सुरेश ढांडा ने ईद के त्यौहार पर बधाई दी। वहीं, सीपीएस श्यामसिंह राणा ने रादौर की नूर मस्जिद में ईद का त्यौहार मनाया। ईद के अवसर पर सीपीएस श्यामसिंह राणा ने मुस्लिम समाज के लोगों को बधाई दी। सुरेश ढांडा ने कहा कि ईद का त्यौहार दुनिया भर में खुशियां लेकर आता है। हमें इस त्यौहार को आपस में मिलजुलकर मनाना चाहिए। सीपीएस श्यामसिंह राणा ने कहा कि ईद का त्यौहार हिंदू, मुस्लिम एकता का प्रतीक है। हमें ईद का त्यौहार समाज में शांति से रहने का संदेश देता है। सदियों से हमारे देश के लोग ईद व दिवाली का त्यौहार मिलजुलकर मनाते आ रहे हैं। यह आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इस अवसर पर मास्टर प्रवेज, अली हसन, इंतजार, महबूब अली, साहिल खान, रूस्तम अली, राजेश खान, खुर्शीद, राज हाजी, अकरम, आदिल खान, फराकत अली आदि मौजूद थे।
फोटो-25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें