फोटो है
योग कक्षा लगाकर दिया प्रशिक्षण
रोहतक। एमडीयू के शारीरिक शिक्षा विभाग में वीरवार को योग कार्यक्रम हुआ। उद्घाटन वीसी प्रो. बीके पूनिया ने किया।
उन्होंने योग के महत्व को प्रकाशित करते हुए योग भगाए रोग का नारा दिया। उन्होंने कहा कि योग प्राचीन भारतीय विरासत का हिस्सा रहा है। भारत की इस विरासत को वैश्विक स्तर पर अब ख्याति मिल रही है। हमें योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। रजिस्ट्रार जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि योग सार्थक जीवन जीने की शिक्षा देता है। इस मौके पर प्रो. भगत सिंह, प्रो. पूनम दत्ता, प्रो. कुलताज सिंह, डॉ. जगवंती देसवाल, योग विशेषज्ञ एमएस देसवाल, डॉ. नीरू राठी, सुनित मुखर्जी और पंकज नैन मौजूद रहे।