रोहतक (वि)। हिसार बाईपास स्थित श्याम कॉलोनी में नवजीवन अस्पताल ने एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। यह शिविर प्रधान तिलकराम लठवाल की देखरेख में लगाया गया जिसमें करीब 200 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बीपी, शुगर, नेत्र जांच, पेट संबंधी समस्याओं, बुखार और ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न रोगों की निशुल्क जांच कर दवाइयां वितरित कीं। 80 पूर्व सैनिकों ने भी जांच करवाई। इस अवसर पर अस्पताल के मैनेजर विक्की शर्मा, उप प्रधान धर्मपाल, कैशियर ईश्वर सिंह, कैप्टन बख्तावर, भूप सिंह वर्मा, आजाद बल्हारा, सुरेंद्र दहिया, सुरेंद्र नेहरा, पार्षद अक्षय मोखरा, जगबीर मलिक, अजय देशवाल, विकास आदि मौजूद रहे।