सांपला में एटीएम पर पैसे निकलवाने आई महिला के साथ धोखाधड़ी करके किसी ने 20 हजार रुपये निकाल लिए। इस संबंध में सांपला थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक सोनीपत के सैदपुर गांव निवासी सुशीला ने दी शिकायत में बताया कि उसका खरखौदा स्थित निजी बैंक की ब्रांच में खाता है। 28 जुलाई को वह सांपला आई हुई थी। एसबीआई बैंक के एटीएम पर 3 बजकर 15 मिनट पर पैसे निकालने गई, लेकिन पैसे नहीं निकले। इसके बावजूद मोबाइल पर 20 हजार रुपये निकलने का मैसेज आ गया।