फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्टर एंड मिस इंडिया-2019 ऑडिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मिस्टर एंड मिस इंडिया-2019 के लिए हुए ऑडिशन में बलंभा के छोरे तुषार ने देशी लहजे से धमाल मचाया। ऑडिशन में किसी ने पुशअप किए, किसी ने शर्ट उतारकर अपने सिक्स पैक एब्स दिखाए तो किसी ने नागिन डांस किया। ये शानदार नजारा शुक्रवार को एमडीयू के राधा-कृष्णन ऑडिटोरियम में देखने को मिला। ऑडिटोरियम में देशी रॉक की ओर से मिस्टर एंड मिस इंडिया-2019 के लिए हुए ऑडिशन कराए गए। फैशल लीग ऑफ इंडिया पावर्ड वाइ देशी रॉक ने देशभर के युवाओं को हुनर का परिचय अपने प्रदेश की संस्कृति को दिखाते हुए देशी अंदाज में दिखाने का मौका दिया। इसमें 25 युवाओं ने वॉक राउंड, टैलेंट राउंड और क्वेश्चन-आंसर राउंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फिलहाल दिल्ली, गुरूग्राम, नागालैंड और कलकता में मिस्टर एंड मिस इंडिया-2019 के लिए ऑडिशन हो चुके हैैं। वहीं, जयपुर और चंडीगढ़ में आने वाले 15 दिनों में ऑडिशन लिए जाएंगे। मिस्टर व मिस इंडिया-2019 का खिताब जीतने वाले दो प्रतिभागियों को फिल्मों, वेब सीरिज, प्रिंट इंडस्ट्री व दुबई फैशन लीग में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इसका फिनाले गुरूग्राम में होगा, फिनाले सेस पहले प्रतिभागियों को 5 दिन का ग्रुमिंग सेशन होगा। ऑडिशन में ज्यूरी की भूमिका हरियाणवी सिंगर एमडीकेडी, प्रीति कुंतल, जय हर्षवर्धन ढुल, राम गोडिकन, कन्हैया वर्मा ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें