41 एएनएम बर्खास्त, सीएमओ ने जारी किए आदेश
झज्जर। वीरवार को बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के साथ धरने पर बैठी एनएचएम की 41 एएनएम को विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। सिविल सर्जन कार्यालय से इनकी बर्खास्तगी के आदेश जारी कर दिए हैं। जबकि वीरवार को भी विभाग के आंकड़ों के अनुसार 198 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। सरकार की तरफ से हड़ताल को अवैध करार देते हुए एस्मा लागू किया गया है। विभाग की तरफ से हड़ताल पर गए कर्मचारियों को पहले नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन जब हड़ताल समाप्त नहीं की गई तो विभाग ने एनएचएम के तहत कार्यरत 41 एएनएम को बर्खास्त कर दिया है। जबकि बाकी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार के आदेश का इंतजार किया जा रहा है।