केरल के बाढ़ पीड़ितों को एक लाख की आर्थिक मदद करेगी आप
रोहतक। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि केरल की जनता को आज पूरे देश के सहयोग व साथ की जरूरत है। इस संकट की घड़ी में सभी को राजनीति से उठ कर मदद करनी चाहिए। पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल ने जो पहल की, वह मिसाल है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता आगे आएं और केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हरसंभव सहायता करें। पार्टी पीड़ितों की मदद के लिए एक लाख रुपये आर्थिक मदद करेगी।