फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। विकलांग अधिकार मंच की शनिवार को मानसरोवर पार्क में बैठक हुई। यहां प्रशासन से अपने पहचान पत्र गांवों में जाकर बनाए जाने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्रीभगवान मायना ने कहा कि सभी विकलांगों के सार्वभौमिक पहचान पत्र गांव में जाकर बनाए जाएं। मंच के जिला प्रधान मोहित ने कहा कि विकलांग अधिकार मंच सभी विकलांगों के लिए पांच हजार मासिक पेंशन, सभी को बस पास सुविधा, नौकरियों के आरक्षित पदों को भरने और विकलांगों की सभी श्रेणियों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य की पर्याप्त सुविधाएं देने की मांग की गई। मंच इन मांगों को लेकर पूरे जिले भर में अभियान चलाएगा। बैठक में प्रदीप, महाबीर प्रसाद, धर्मेंद्र, पंकज, सज्जन, सुरेश, रिंकू, अनुभा, नरेश कुमार, कृष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें