कांग्रेस का स्थापना दिवस आज
रोहतक । जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी का स्थापना दिवस 28 दिसंबर वीरवार को कांग्रेस भवन में 11:00 बजे मनाएंगे। यह जानकारी ललित मोहन सैनी ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा करेंगे। इस दौरान कांग्रेस भवन परिसर में ध्वजारोहण व राष्ट्र गान होगा। इसमें स्थानीय नेता पार्टी के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम में पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।