इंदौर में आयोजित सीनियर रेसलिंग चैंपियनशिप में जीते चार मैडल
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। इंदौर में आयोजित सीनियर रेसलिंग चैंपियनशिप में छोटूराम स्टेडियम के पहलवानों ने चार मैडलों पर कब्जा जमाया है। इसमें रितू मलिक 65 किलो में गोल्ड, पिंकी ने 53 किलो में सिल्वर, पिंकी मलिक 68 किलो में ब्रांज व मोहित ने 82 किलो में ब्रांज मैडल जीता है। चारों खिलाड़ियों ने अपनी जीता का श्रेय कोच मंदीप को दिया है। इस जीत पर पहलवान अमिरा, संजय, जगदीप, सज्जन, जयप्रकाश, वजीर सिंह, शशि ने विजेताओं को बधाई दी है।