फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक।
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर युवा कांग्रेसियों ने शनिवार को अंबेडकर चौक पर पीएम मोदी का पुतला फूंक कर विरोध जताया। युवा कांग्रेस नेता राजेश कलानौर और आशीष बुधवार ने कहा कि भाजपा सरकार में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे आम आदमी को महंगाई से जूझना पड़ रहा है। जब तक सरकार बढ़ी कीमत वापस नहीं लेगी, तब तक युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर धीरज सुनारिया, सुमित जोशी,अकिल शर्मा, जयंत, विशाल धनखड़, जितेन्द्र ढाका, कमल जैन, कमलजीत गुराण, बिजेंदर(टोनी), कुलदीप, अनिल, दीपक टांक, कमल जैन, अशोक गोठवाल और प्रवीन भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें