फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांपला स्वास् थ्य विभाग का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
होटलों और स्वीट्स हाउस में छापेमारी, भरे सैंपल
विज्ञापन

सांपला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को कस्बे में होटल और स्वीट्स हाउस पर छापेमारी की। टीम ने दो सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे हैं। दोपहर के समय डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. केएल मलिक के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले दिल्ली रोड स्थित मीरा होटल पर छापेमारी की। डॉ. मलिक ने बताया कि वहां पर कई खाद्य पदार्थों की जांच की और अरहर की दाल का सैंपल लिया। इसके बाद टीम ने कस्बे में स्थित बीकानेर स्वीट्स में बेसन के लड्डू का सैंपल लिया। वहीं बीकानेर की दूसरी दुकान पर निरीक्षण किया गया, लेकिन वहां से कोई सैंपल नहीं लिया। स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। अधिकतर दुकानदार दुकानें बंद कर वहां से चले गए। दोनों सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच में सैंपल फेल होते हैं तो दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम में महावीर सिंह, सुनील, राज और किशोर आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें