रोहतक। नेटबॉल एसोसिएशन की ओर से 18वीं सीनियर जिला नेटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता 28 से 29 जून तक स्वामी नित्यानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्राह्मणवास में आयोजित की जाएगी। नेटबाल एसोसिएशन के डॉ. विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में रोहतक के सभी ब्लॉक की टीमें भाग लेंगी। इसमें से 18वीं सीनियर स्टेट नेटबाॅल चैपियनशिप के लिए सलेक्शन कमेटी रोहतक की टीम का भी चयन करेगी, जो 6 से 7 जुलाई तक बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलिंगा भिवानी में आयोजित की जाएगी। यह पूरा कार्यक्रम हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन के ऑब्जर्वर प्रवीण पूनिया की देखरेख में आयोजित किया जाएगा। ब्यूरो