फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आईटीआई में 540 में से 189 सीट खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। तकनीकी शिक्षा विभाग ने वीरवार को आईटीआई में रिक्त सीटों की सूचना जारी की। इसके तहत 189 सीटें अभी रिक्त हैं। इन सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। प्रवेश के लिए नए आवेदन पत्र आठ अगस्त से पोर्टल पर स्वीकार किए जाएंगे। ऑन द स्पॉट दाखिले के लिए मेरिट कार्ड 12 से 23 अगस्त तक जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

आईटीआई की 22 ट्रेड्स में कुल 540 सीटें हैं। इनमें से 351 सीटें भर चुकी हैं, जबकि 189 सीट खाली है। इन पर विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। इसमें से एनसी वीटी में 314 व एसटी वीटी में 37 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। प्रवेश प्रक्रिया के तहत नए आवेदन पत्र आठ अगस्त से प्रवेश पोर्टल पर किए जा सकते हैं। इन पर पहले भरे गए आवेदन के साथ मौके पर काउंसिलिंग राउंड में विचार किया जाएगा। प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी संबंधित ट्रेड में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन


आईटीआई की विभिन्न ट्रेड्स की रिक्त सीटों का ब्योरा
ट्रेड नाम रिक्त सीट
इलेक्ट्रिशियन 2
वायर मैन 3
आरएससी 1
टीपीएस 1
कोपा 2
एचएसआई 9
फिजियोथेरेपी 2
डीएमसी 2
सीएचए 18
डीएमएम 7
स्टेनो हिंदी 2
स्टेनो अंग्रेजी 7
टीपीईएस 1
टर्नर 17
फूड व कैटरिंग 10
प्लंबर 13
सीट मेटल 15
फिटर 4
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक 39
टूल व डाई मेकर 18
कैटरिंग व हाॅस्पिटैलिटी 18
ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल 7
ड्राफ्ट्समैन सिविल 6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें