फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 1867 वाहन जांचे, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस की ओर से शुक्रवार की रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया, जिसमें 1867 वाहनों की जांच की गई। साथ ही दो आरोपियों को काबू किया। एसपी ने सीआईए स्टाफ व तीन चौकियों का औचक निरीक्षण किया। साथ में चोरी की बाइक लेकर भाग रहे युवक को दबोचने पर सुखपुरा पुलिस चौकी के स्टाफ को सम्मानित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान जांच के लिए 154 टीमें बनाई गईं, जिन्होंने 37 जगह नाके लगाकर वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान एसपी हिमांशु गर्ग ने नया बस स्टैंड, सल्लारा मोहल्ला व किला रोड पुलिस चौकी और सीआईए स्टाफ के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। साथ ही प्रभारियों से स्टाफ के लिए मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद एसपी ने शहर के चारों तरफ की गई सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। नाईट डोमिनेशन के दौरान कार्यालय पुलिस अधीक्षक, पुलिस लाइन व गार्द में तैनात अतिरिक्त पुलिस बल को नाकों पर तैनात किया गया। पुलिस ने 579 दो पहिया वाहन, 617 चार पहिया वाहन व 671 बड़े वाहनों की जांच की। साथ ही होटल, ढाबों, बाजारों, पार्कों, एटीएम बूथ की चेकिंग की। पुलिस ने एक आरोपी को पिस्तौल सहित दबोचा तो दूसरा फरार चल रहा युवक काबू किया गया।

रेलवे स्टेशन के बाहर से चुराई थी बाइक, पुलिस को देखकर भागने लगा युवक
नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत सुखपुरा चौकी प्रभारी एसआई कृष्ण कुमार की टीम सुखपुरा चौक पर नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच एक युवक बाइक पर आया, लेकिन पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगा। पुलिस ने उसे बाइक सहित दबोच लिया। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त मोटरसाइकिल रेलवे स्टेशन के बाहर से चोरी की गई थी, जिस संबंध में जीआरपी थाने में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें