फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुअकबरपुर गांव में चल रही भागवत कथा का दूसरा दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित.........
विज्ञापन

फ्लैग : बहुअकबरपुर गांव में चल रही भागवत कथा का दूसरा दिन
हेडिंग : भक्त के मन में बसते हैं भगवान : साध्वी प्रियंका

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हिसार रोड स्थित गांव बहु अकबरपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन वीरवार को साध्वी प्रियंका ने श्रद्धालुओं को भक्त ध्रुव की कथा सुनाई। साध्वी ने बताया कि जब भक्त ध्रुव को राजा बनाने का समय आया तो उनकी माता सुनीति ने उनके भाई को राजगद्दी सौंप दी। जिस पर ध्रुव ने अपनी माता से पूछा कि यह राज्य उन्हें किसने सौंपा था? जिस पर सुनीति ने बताया कि यह राज कई पीढ़ियों पहले भगवान ने उनके पिता के पूर्वजों को सौंपा था। उसी क्षण ध्रुव को भगवान की भक्ति की जोत जली तथा वे हिमालय पर जाकर भगवान की तपस्या में लीन हो गये। भक्त का यह प्यार देखकर भगवान ने उन्हें ध्रुव तारे के रूप में अमर कर दिया। कथा के मुख्य यजमान बहु अकबरपुर निवासी विनोद बल्हारा रहे। योगी शंभुनाथ ने बताया कि कथा में भारी संख्या में ग्रामीण भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें