फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालौठ स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भालौठ में सोमवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यहां ज्योति प्रकाश सीनियर सेकेंडरी स्कूल भालौठ के 50 विद्यार्थी व अध्यापक विद्यालय पहुंचे। यहां विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूली विद्यार्थियों ने अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत विद्यार्थियों ने कविता, हरियाणावी गीत, क्विज कंपीटिशन, डांस प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने खो-खो व रेस में दमखम दिखाया। इस मौके पर प्राचार्य प्रेमलता राठी, सज्जन सिंह, शकुंतला देवी, अनिता, गायत्री, अर्चना, बबीता, मोनिका, दर्शना, ज्योति प्रकाश स्कूल की अध्यापिका रीना, सीमा व अंकिता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें