सीएम इनसेट
नई पुलिस, नई सोच से दिया पुलिस की ईमानदारी का संदेश
पीटीसी में सीएम के कार्यक्रम के दौरान रंगरूटों ने नई पुलिस, नई सोच नामक लघु नाटिका प्रस्तुत की। जिसमें गांव का सरपंच एक गरीब की जमीन पर कब्जा कर लेता है। पुलिस ईमानदारी के साथ न सिर्फ जमीन को कब्जा मुक्त कराती है बल्कि मामला दर्ज कर आरोपी सरपंच व उसके साथियों को सलाखों के पीछे भी पहुंचाया जाता है। इस लघु नाटिका के माध्यम से रंगरूटों ने ईमानदारी का परिचय दिया। इसके अलावा नई भर्ती , सही तरक्की रागिनी प्रस्तुत कर भी सभी का मन मोह लिया।