फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रेनें रही रद्द, कई देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली और छिंदवाड़ा इंटर सिटी रद्द, गंगानगर इंटरसिटी पांच घंटे लेट
विज्ञापन

रोहतक। रोहतक दिल्ली रेलवे मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी कई ट्रेनें देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। वहीं बरेली इंटर सिटी और छिंदवाड़ा इंटर सिटी को रद्द कर दिया गया। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी 14324 बरेली इंटरसिटी और छिंदवाड़ा इंटरसिटी रद्द रही। वहीं 12448 इंटर सिटी गंगानगर 14.40 के बजाए पांच घंटे देरी से पहुंची। 54013 भिवानी पैसेंजर ट्रेन भी करीब दो घंटा देरी से स्टेशन पहुंची। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीणा का कहना है कि ट्रेनों की चादर के बदलने का कार्य दिल्ली में चल रहा है। ऐसे में दोनों ट्रेन रद्द हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें