मांगों को लेकर डाककर्मी हड़ताल पर बैठे
अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
खंड खोल क्षेत्र के सभी उप डाक घरों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। शनिवार को उप डाकघर कुंड, उप डाकघर बासदूदा, उप डाकघर चीताडूंगरा, उप डाकघर गोठड़ा, उप डाकघर ढाणी कोलाना, उप डाकघर नांगल जमालपुर, उप डाकघर पाली के कर्मचारियों ने आज से हड़ताल शुरू करव् दी है। उप डाकघर कुंड में धरने पर बैठे कर्मचारियों प्रवीन कुमार, सदासुख, भूप सिंह, जयप्रकाश, बहादुर सिंह, सविता कुमार, कर्ण सिंह, दीपचंद, बलवंत सिंह चैहान बाबूलान ने मांग की है कि कमलेश चंद की रिपोर्ट सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट को लागू की जाए। ग्रामीण डाककर्मियों को आठ घंटे कार्य और विभागीयकरण किया जाए, ग्रामीण डाक कर्मियों को पेंशन लागू की जाए। केंद्रीय कैंट एवं मद्रास बैंच के अनुसार ग्रामीण डाक कर्मियों की पेंशन दी जाए। ग्रामीण डाक कर्मियों का टारगेट के नाम से परेशानी एवं उत्पीड़न बंद किया जाए। कर्मचारियों ने यदि सरकार हमारी मांगों को नहीं माना तो उनकी हड़ताल लगातार जारी रहेगी।