महिलाओं का जागरूक होना जरूरी: सीटीएम
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
हरियाणा महिला पुलिस दिवस के अवसर पर दिल्ली रोड स्थित महिला थाने में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीटीएम डॉ. जयबीर यादव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। सीटीएम ने कहा कि प्रशासन के लिए महिला सुरक्षा प्राथमिक है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में नाम कमा रही हैं। बावजूद इसके महिलाओं को कानूनों के प्रति जागरूक रहना जरूरी है। महिला थाना एसएचओ सरोज बाला ने कहा कि वर्ष -2015 में महिला थाने खुलने के बाद महिलाओं में शिकायत देने हिचक बंद हो गई है। डीएसपी गजेंद्र कुमार ने भी महिलाओं को संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, सतीश खोला, जिला महामंत्री अमित यादव और प्रीतम चौहान भी उपस्थित थे। मंच संचालन एडवोकेट नीलम शर्मा ने किया।