मोखरा में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सड़क हादसे में मोखरा खास के किसान की मौत हो गई। एक कार सवार किसान को टक्कर मार कर फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई है।
पुलिस को दी शिकायत में मोखरा खास निवासी अंकित ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 22 जून को अंकित अपने बड़े भाई आशीष और अशोक के साथ भैंस खरीदने कलानौर गए थे। एक बाइक पर अंकित चला रहा था और दूसरी बाइक आशीष। आशीष की बाइक पर अशोक भी बैठा था। जब वह गांव के पास पहुंचे तो मोखरा की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने आशीष की बाइक को टक्कर मार दी। इससे आशीष और अशोक गंभीर रूप से घायल हो गये। आशीष ने मौके पर ही दम तोड़ दि या। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन के साथ फरार हो गया। अंकित का कहना है कि वह टक्कर मारने वाले कार का नंबर नोट नहीं कर सका। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।