रोहतक। कोरोना का खतरा बना हुआ है। जिले में बुधवार को 18 संक्रमित केस और मिले। इसके साथ ही अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 161 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना केसों का मिलना जारी है। बुधवार को 18 केस मिले। जबकि 30 लोगों को स्वस्थ होने पर विभाग ने छुट्टी दे दी। अभी जिले में 161 सक्रिय मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से दो मरीज अस्पताल व शेष घरों में एकांतवास में रखे गए हैं। विभाग ने बुधवार को 465 लोगों के सैंपल लिए। जबकि 403 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। जिले में महामारी की संक्रमण दर 0.03 प्रतिशत व सुधार की दर 97.69 प्रतिशत रही। विभाग की टीकाकरण अभियान भी जारी है।