02सीटीके28... शौभा । संवाद
रोहतक। बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए भक्तों में अलग ही उत्साह है। हर साल जून के अंत में शुरू होने वाली इस यात्रा के लिए माह पूर्व श्रद्धालु पंजीकरण कराते हैं। इस यात्रा के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र आवश्यक होता है। गुरुवार को नागरिक अस्पताल में 18 श्रद्धालु स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे। चिकित्सक ने उनकी जांच करके उन्हें स्वास्थ्य प्रमाण पत्र दिए। श्रद्धालुओं का मेडिकल नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में किया जा रहा है। यात्रा 29 जून को शुरू होकर 19 अगस्त रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगी।
बॉक्स
भगवान शिव की उपासक हूं। पिछले पांच वर्ष से अमरनाथ यात्रा पर जाने की योजना बना रही हूं, इस बार शायद बाबा अमरनाथ के दर्शन हो जाएं। इसी को लेकर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनाने आई हूं।
-शोभा, बाबरा चौक
मन में बड़ी इच्छा है कि एक बार जम्मू कश्मीर जाकर बाबा अमरनाथ के दर्शन करूं। इस बार महादेव ने मुझे भी बुला लिया है। स्वास्थ्य प्रमाण पत्र ले लिया है। अब यात्रा की तैयारी में जुटना है।
-नत्थू, खिरवाड़ी गांव
02सीटीके28... शौभा । संवाद