फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खर्च का ब्यौरा देने नहीं पहुंचे 18 प्रत्याशी, पर्यवेक्षक ने आज बुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में चुनावी खर्च को लेकर आधे से ज्यादा उम्मीदवार चुनाव खर्च का ब्यौरा देने के लिए पर्यवेक्षक के पास नहीं पहुंचे। चुनावी खर्च पर्यवेक्षक सत्यनारायण ताखर ने गैरहाजिर रहे प्रत्याशियों को 15 मई को खर्च ब्यौरे का रजिस्टर लेकर बुलाया है।
विज्ञापन

खर्च पर्यवेक्षक सत्यनारायण ताखर ने बताया कि निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार सभी 26 उम्मीदवारों के खर्च का चुनाव प्रक्रिया के दौरान तीन बार मिलान किया जाना है। खर्च का मिलान लघु सचिवालय स्थित सभागार में 18 व 22 मई को किया जाएगा। पहली बार मिलान 13 मई को किया गया, लेकिन 18 चुनाव प्रत्याशी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित स्थल पर अपने खर्च का रजिस्टर लेकर नहीं पहुंची। अब उनको इसी समय अवधि के बीच 15 मई को बुलाया गया है। इसके बाद 18 व 22 मई को भी खर्च का मिलान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें