महम। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित रोजगार मेले में भाग लेने वाले 302 प्रतिभागियों में से 178 को बुधवार को नौकरी मिली। प्राचार्य इंद्र सिंह ने बताया कि 25 मार्च को कंपनियों ने रोजगार मेला आयोजित किया था। इसमें वायरमैन, डीजल मैकेनिक, कारपेंटर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, कोपा, फिटर, टर्नर, वेल्डर, टूल एंड डाई मेकर, मोटर मैकेनिक व्हीकल आदि तकनीकी व्यवसाय और दसवीं बारहवीं,डिप्लोमा, बीटेक, पास अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। संवाद