फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कैंप में 175 दिव्यांग व वरिष्ठ जनों ने कराया रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
06jjrp22- झज्जर। ​शिविर में जांच के लिए पहुंचे लोग। स्त्रोत- रेडक्रास
विज्ञापन
झज्जर। रेडक्राॅस कार्यालय में शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया गया। अरावली पावर कंपनी लिमिटेड, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, नई दिल्ली व जिला प्रशासन के सहयोग से सीएसआर स्कीम के तहत सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग जांच-माप तौल को लेकर आयोजित शिविर में 175 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने जांच कराई। देवेंद्र चहल ने बताया कि जिन दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों ने जांच शिविर में सहायक उपकरणों जैसे मोटराइज तिपहिया साइकिल, तिपहिया साइकिल, व्हील चेयर, कान की मशीन, बैसाखी, कैलिपर, ब्रेल केन, स्मार्ट फोन, ब्रेल किट इत्यादि उपकरणों के लिए पंजीकरण करवाया है, उन्हें यथाशीघ्र कैम्प आयोजित कर कृत्रिम अंगों का वितरण किया जाएगा। अब तक लगभग 450 लोगों ने पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें