रोहतक। हम आए थे अजनबी बनकर और हम जा रहे हैं दोस्त बनकर... जैसी टैग लाइनों से सजे पार्टी हॉल में जूनियर सीनियर मिलकर थिरकते नजर आए। वीरवार को एमडीयू के फिजिक्स विभाग में जूनियर्स ने सीनियर्स को फेयरवेल पार्टी दी। पार्टी में जूनियरों ने अपने सीनियरों से डिफिक्लट टास्क कराए। टास्क में लड़कियां जहां बस कंडक्टर बनीं तो लड़कों ने एक-दूसरे की वैक्सिंग और आईब्रो बनाई। डीजे की बीट पर लड़कियों ने रैंपवॉक की तो लड़कों ने भांगड़ा और हिपहॉप से रंग जमाया। मिस्टर और मिस फेयरवेल ने कपल डांस किया। लड़कियों ने लड़कों को साड़ी पहनाई, नेलपेंट और लिपस्टिक लगाकर दुल्हन के जैसे तैयार किया। पार्टी को कुलदीप शर्मा, अन्नु राठी, सीमा चहल और रोहित फोगाट ने होस्ट किया। मिस्टर फेयरवेल का खिताब विनय और मिस फेयरवेल का खिताब मीनाक्षी को दिया गया।