मुख्य संस्करण के लिए
पीजीआईएमएस की ओपीडी का बदला समय
रोहतक। पीजीआईएमएस की ओपीडी का समय में एक सितंबर 2018 से बदल दिया गया है। अब ओपीडी सुबह नौ बजे से शुरू होगी और आपरेशन सुबह नौ बजे से तीन बजे तक होंगे। गौरतलब है कि सितंबर माह में शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है, इसके चलते ओपीडी के समय में बदलाव किया गया है। यह समय 15 अप्रैल 2019 तक लागू रहेगा, अब ओपडी सुबह नौ बजे से शुरू होगी और ओपीडी कार्ड सुबह साढ़े आठ बजे से एक बजे तक बनेंगे। बेसिक व क्लीनिकल विभाग सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक लगेंगे और आपरेशन सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक होंगे। सैंपल कलेक्शन नौ बजे से तीन बजे तक होगा। कालेज ऑफ नर्सिंग व फार्मेसी का समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा।