रोहतक। प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा विभाग के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की अवधि बढ़ाए जाने के बावजूद शिक्षकों को स्कूल बुलाने पर नाराजगी जाहिर की है। शिक्षकों में स्कूल प्रशासन के खिलाफ रोष पनप रहा है। संघ के जिला प्रधान रामराज कादियान व प्रवक्ता प्रदीप कुमार ने कहा कि ऐसे आदेश जारी करने वाले अधिकारियों ने अपना रवैया नहीं बदला तो शिक्षक संघ डीईईओ कार्यालय के समक्ष धरना देगा। विभागीय आदेशों के अनुसार 12 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। इस दौरान केवल बच्चों का अवकाश रखा गया है। शिक्षकों को स्कूल आना होगा। शिक्षक बच्चों के बगैर स्कूल में क्या करेंगे। शिक्षकों के समय का सदुपयोग करने के लिए बच्चें को भी स्कूल बुलाय जाए। शिक्षा अधिकारी मनमाने आदेश जारी कर रहे हैं। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।