अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) की कोचिंग देगा। कुलपति प्रो. एसपी. बंसल ने इसके लिए विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण केंद्र (कोचिंग सेंटर) की स्थापना कराई है। सेंटर संचालक के रूप में विज्ञान संकाय अधिष्ठाता प्रो. मंजू परुथी एवं सहायक संचालक का कार्यभार वाणिज्य विभाग के सहायक प्रोफेसर ईश्वर शर्मा को सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के इच्छुक विद्यार्थी जो कोचिंग सेवाओं के इच्छुक हैं उन्हें 10 अगस्त तक इसके लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए उनसे 600 रुपये प्रतिमाह फीस ली जाएगी, जबकि एसटी एवं एससी के विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग मिलेगी।