सांपला। सांपला में प्रेम देवी भाई भूप सिंह की स्मृति में रविवार को जागृति मंच की तरफ से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 170 लोगों ने रक्तदान किया। यह कैंप भारतीय सेना के लिए लगाया गया था। सभी रक्तदाताओं को मंच की तरफ से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भंडारा भी लगाया गया। इसमें कस्बे के अलावा अन्य रक्तदाताओं ने भी प्रसाद ग्रहण किया। मंच के अध्यक्ष मास्टर रामकुमार गहलोत ने बताया कि रक्तदान के प्रति लोगों में काफी जागरूकता आई है। मंच के चेयरमैन मास्टर रामकुमार, डॉ. सुरेश राठी, राजकुमार शर्मा, सुनील कुमार, कृष्ण कुमार व पालू आदि का सहयोग रहा। संवाद