रोहतक। बस में बैठी महिला का पर्स चोरी कर किसी ने एटीएम कार्ड निकाल लिया और दो बार में खाते से 17 हजार रुपये निकाल लिए। महिला न्यू बस स्टैंड से जींद के लिए बस में बैठी थी। पर्स में रखे सभी कागजात भी चोरी हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामगोपाल कॉलोनी वासी हितेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी और बेटे को बस स्टैंड से जींद जाने के लिए बस में बैठा कर आया था। रास्ते में पर्स किसी ने चोरी कर लिया। उसमें एटीएम कार्ड समेत नकदी और अन्य कागजात भी थे। वहीं फोन पर मैसेज मिला कि खाते से दो बार में 17 हजार रुपये निकाले गए हैं। संवाद