फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सिरतार में ई-लाइब्रेरी को आधुनिक बनाने के निर्देश

Tue, 01 Sep 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
01. सिरतार में निरीक्षण करते अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, प्राचार्य डॉ एडी पासवान व अन्य। स
विज्ञापन
रोहतक। राज्य पुनर्वास, प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान सिरतार में मंगलवार को प्रबंधन समिति की 16वीं बैठक हुई। इसमें मंडलायुक्त मोनिका मलिक ने संस्थान में ई-लाइब्रेरी को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-बुक्स, ई-जर्नल्स और डिजिटल अध्ययन सामग्री पर बल दिया। अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार और प्राचार्य डॉ. एडी पासवान ने दिव्यांगजनों के लिए संचालित शैक्षणिक, पुनर्वास और व्यावसायिक प्रशिक्षण सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संस्थान की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। मंडलायुक्त ने सदस्यों के साथ पौधरोपण भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें