फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड न्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की चावला कॉलोनी में एक युवक ने फंदा लगाकर कर जान दे दी। कपड़े की दुकान पर काम करने वाले उक्त युवक ने डेढ़ महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बुधवार देर रात चावला कॉलोनी के एक मकान में शोर शराबा शुरू हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो सुभाष फंदे पर लटका मिला। मूलरूप से लखनऊ के रहने वाले सुभाष को कुछ लोगों ने फंदे से उतारा और पीजीआई पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू की। सुभाष की पत्नी लगातार रोते हुए पुलिस से पति की हालत पूछ रही थी। पुलिस युवक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही थी। लड़की ने पुलिस को बताया कि उन्होंने डेढ़ महीने पहले ही गाजियाबाद कोर्ट में शादी की है। शादी के बाद युवक दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें