फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद आज, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बकरीद आज, ईदगाह में सुबह आठ बजे होगी नमाज
-एसपी ने भी पुलिसकर्मियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। बकरीद की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को समुदाय के लोगों ने बाजारों में खरीदारी की। ईदगाह में बुधवार सुबह आठ बजे ईद की नमाज होगी।
बकरीद से एक दिन पूर्व किला रोड, डी पार्क, रेलवे स्टेशन रोड पर लोगों ने रेडीमेड कपड़ों से लेकर काजू, किशमिश, सेवई आदि की खरीदारी की। शीशे वाली मस्जिद के मौलाना अब्दुस सलाम ने बताया कि बकरीद पर मस्जिद में सुबह आठ बजे बकरीद की नमाज अता की जाएगी। इसके साथ ही लाल मस्जिद के उलेमा सैयद मो. तसलीम ने बताया कि सुबह 8:30 बजे मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी। इसके अलावा ईदगाह में सुबह आठ बजे नमाज होगी। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा का कहना है कि बकरीद को लेकर पुलिस को अलर्ट किया गया है। किसी भी सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें