फोटो सहित.......
निगम के नए आयुक्त आरएस वर्मा ने संभाला कार्यभार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। नगर निगम के नए आयुक्त आरएस वर्मा ने शनिवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। वर्मा 1992 बैंच के वरिष्ठ एचसीएस अधिकारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वयन, विकास कार्यों की मॉनिटरिंग व समयबद्ध तरीके से विकास परियोजनाओं के कार्य पूरा करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। वर्मा ने स्वच्छता में रोहतक को देशभर में 89वीं रैंकिंग मिलने व हरियाणा में दूसरा स्थान मिलने पर हर्ष व्यक्त किया।