दृढ़ संकल्प से धूम्रपान से मिलता है छुटकारा -डॉ. जसफूल
अमर उजाला ब्यूरो, महम
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर जन शिक्षण संस्थान, चौबीसी विकास संघ, हरियाणा नवयुवक कला संगम और कॉमनव्हील इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें धूम्रपान की समस्या, कारण एवं निवारण पर विस्तार से चर्चा की। संगोष्ठी का शुभारंभ हरियाणा नवयुवक कला संगम के महानिदेशक डॉ. जसफू ल सिंह ने किया। डॉ. जसफू ल सिंह ने कहा कि विश्व में तंबाकू सेवन से प्रतिवर्ष 70 लाख लोग मौत का शिकार हो रहे हैं। इसलिए हमें तंबाकू का प्रयोग किसी भी रूप में न करने का दृढ़ संकल्प लेना होगा। वरिष्ठ समाज सेविका शकुंतला चौधरी कहा कि धूम्रपान से स्वास्थ्य तो खतरे में पड़ता ही है, साथ ही धन की हानि होती है और पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन भी प्रभावित होता है। दृढ़ संकल्प करके ही धूम्रपान जैसी लत से छुटकारा हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान के प्रभारी निदेशक राजेश कश्यप, चौबीसी विकास संघ से प्रियंका, कॉमनव्हील इंटरनेशनल से टीना ग्रेवाल, अरविंद कपूर, जितेंद्र गिरधर, प्रियंका, सुरेश, प्रदीप, कविता ने विचार रखे।
31 एमएचएम 1 विश्व तंबाकू दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में विचार रखते डॉ. जसफूल सिंह