सड़क हादसे मेें एक व्यक्ति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो रानियां। रानियां-जीवननगर रोड पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। व्यक्ति की उम्र करीब 35 वर्ष है और उसके गले में एक काले धागे में काले रंग का डमरू डला हुआ है। पुलिस को सुबह आसपास के लोगों ने रोड किनारे शव पड़ा होने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और आसपास के लोगों से शव की पहचान के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो पाई।