लाखनमाजरा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाखनमाजरा में आर्य समाज द्वारा निकाली जाने वाली जन चेतना यात्रा पहुंची। लोगों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूनम आर्या ने छात्रों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। तथा छात्रों को बुराईयों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। योगासन, प्रणाम सहित आयुर्वेदिक पद्धती से अपने आप को रोग मुक्त रखने की प्रेरणा दी। इस दौरान प्राचार्या सत्यवंती देवी सहित स्वामी आर्यवेश, प्रवेश आर्या, स्कूल स्टाफ सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
फोटो नंबर: 2 लाखनमाजरा स्कूल पहुंची जन चेतना यात्रा।