रोहतक। भगवान परशुराम आश्रम जनकल्याण समिति की बैठक बुधवार को बैठक समिति के परिसर सेक्टर-2 में आयोजित की गई। समिति के प्रधान एडवोकेट सत्यनारायण कौशिक ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में समाज हित, उन्नति और भाईचारे के विषय पर चर्चा और प्रस्ताव पेश किए गए। समिति के प्रधान ने ब्राह्मण जाति को बैकवर्ड की लिस्ट में शामिल करने का प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति समाज के उन लोगों से नीचे है जिन छह जातियों को बैकवर्ड क्लास में शामिल किया जा रहा है। सरकार की ओर जारी आंकड़े में ब्राह्मण दूसरे समाज के लोगों से काफी पीछे है। यह भी बताया गया की आरक्षण का लाभ लेने के लिये हरियाणा बैकवर्ड कमीशन में एक प्रार्थना पत्र 27 नवंबर, 2017 को भी भेजा जा चुका है। इस प्रस्ताव का श्रीभगवान वशिष्ठ एडवोकेट ने समर्थन किया। बैठक में सतीश कौशिक बोहर, रमेश कौशिक बोहर, हितेश वकील, रामकुंवार मास्टर, रमेश्वर शर्मा, राजकुमार दीमाना, उपप्रधान श्रीभगवान, श्याम सुंदर गौतम व अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया।